नजीबाबाद। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति नजीबाबाद इकाई की बैठक में सर्वसम्मति से पुन: नौशाद सैफी को नगर अध्यक्ष व मयंक कश्यप को महामंत्री चुना गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी व महामंत्री मयंक कश्यप का फूल मालाए पहनाकर संगठन की ओर से जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद ने नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी व महामंत्री मयंक कश्यप को मिठाई खिलाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
बीती देर शाम नगर के मौहल्ला महलसराय स्थित वरिष्ठ पत्रकार मरगूब हुसैन नासिर के आवास पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक में नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी का कार्यकाल पूरा होने पर नए नगर अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई। सभी ने अपने अपने विचार रखे और नौशाद सैफी व मयंक कश्यप के एक साल कार्यकाल और उनके कार्य व व्यवहार की प्रशंसा की। जिसके बाद सर्वसम्मति से पुन: नौशाद सैफी को नगर अध्यक्ष व मयंक कश्यप को महामंत्री चुना गया। संगठन के जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद की उपस्थिति में सभी ने फूल मालाओं से दोनों का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद ने नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी व महामंत्री मयंक कश्यप को मिठाई खिलाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी और महामंत्री मयंक कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और संगठन को ओर मजबूत करने का काम करेंगे। हाशिम अहमद की अध्यक्षता और अल्ताफ रज़ा के संचालन में आयोजित बैठक में मरगूब हुसैन नासिर, अशरफ अली, शादाब ज़फ़र, अल्ताफ रजा़, शाही अराफ़ात सैफी, संगठन में कानूनी सलाहकार एडवोकेट फहीम अंसारी, डॉक्टर वसीम बारी, रिहान अंसारी, आफताब आलम, जुनैद अंसारी, जिया अब्बास, शेख गुलजा़र, अब्दुल रऊफ, सुहेल राजू, शमीम सिद्दीकी, नसीम उस्मानी आदि मौजूद रहे।
प्रदेश कमेटी के निर्देश पर अभियान तेज
प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह के निर्देश पर जिले में नगर इकाइयों का पुनर्गठन किया जा रहा है जिसमें जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद की ओर से सर्व सहमति के आधार पर नौशाद सैफी को नगर अध्यक्ष तथा मयंक कश्यप को महामंत्री के रूप में चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने बताया कि जल्द ही पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन चलाया जाएगा।